फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   31,131 pamphlets valid, will get election mark today after withdrawal of name

नामांकन पत्रों की जांच पूरी,जिला पंचायत सदस्य 10 पर्चे खारिज

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
31,131 pamphlets valid, will get election mark today after withdrawal of name
बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य के 57 पदों को लेकर हुए नामांकन पत्रों की दो दिन से चल रही जांच लंबी कसरत के बाद शनिवार की देर शाम पूरी कर ली गई। इस दौरान मतदाता सूची व दस्तावेज में नाम भिन्न होने व दूसरे वार्ड का प्रस्तावक होने जैसी खामियों को लेकर 10 पर्चे खारिज किए गए। जिसके बाद अब चुनावी मैदान में 825 उम्मीदवार है। इसमें 434 पुरुष तो 391 महिला उम्मीदवार है।
विज्ञापन

जिले में डीडीसी सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुक्रवार से चल रहा था। इस दौरान नामांकन पत्र में मिली खामियों को सुधार कराने को लेकर एआरओ ने उम्मीदवारों को फोन कर खामी बताई और इसे ठीक कराने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। इसकी सूचना पर कुछ उम्मीदवारों ने तो पहुंचकर अपनी खामियां व दस्तावेजों की कमी पूरी कर दी। जबकि 10 उम्मीदवारों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। शाम पांच बजे तक इंतजार करने के बाद इन उम्मीदवारों के पर्चो में मिली खामियों के आधार पर उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद चुनावी मैदान में अब सवा आठ सौ उम्मीदवार बचे है। हालांकि रविवार को नाम वापसी के बाद वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

इन वार्ड के उम्मीदवारों को अस्वीकृत हुए नामांकन
नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिन दस उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए गए है। उनमें वार्ड संख्या 15 सूरतगंज द्वितीय, वार्ड संख्या 23 निंदूरा तृतीय, वार्ड संख्या 24 निंदूरा चतुर्थ, वार्ड संख्या 35 बंकी प्रथम , वार्ड संख्या 40 मसौली तृतीय, वार्ड संख्या 48 त्रिवेदीगंज द्वितीय, वार्ड संख्या 51 हैदरगढ़ द्वितीय , वार्ड संख्या 53 हैदरगढ़ चतुर्थ, वार्ड संख्या 54 बनीकोडर प्रथम तथा वार्ड संख्या 56 बनीकोडर तृतीय से एक-एक नामांकन पत्र अस्वीकृत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया है। विभिन्न प्रकार की खामियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन करते हुए 10 पर्चे अस्वीकृत किए गए है। इसके बाद 825 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें 391 महिलाएं है। हालांकि नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी।
-डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, रिटर्निंग अफसर/ डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed