{"_id":"61e86c6c07014a4edb2174e8","slug":"284-new-corona-case-barabanki-news-lko6142082194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर जारी, 284 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर जारी, 284 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिससे स्थिति अभी और बिगड़ेगी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। बुधवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में 284 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण ऑफिसर्स कॉलोनी तक पहुंच गया है और एक एसडीएम भी संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। सबसे ज्यादा 73 मरीज शहर के हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले में 2531 लोगों की जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में 284 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा लोग शहर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं।
जिन मोहल्लों के लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें लखपेड़ाबाग, आवास विकास कॉलोनी, बड़ेल, नाका पैसार, आजाद नगर, सत्यप्रेमीनगर, पीरबटावन, भितरी पीरबटावन, तहसील कॉलोनी, सोमैयानगर, राजश्री कॉलोनी, रसूलपुर, दशहराबाग, नेहरू नगर, हनुमंत नगर, घोसियाना, निकट आनंद भवन, निकट सब्जी मंडी, देवा रोड, दुर्गापुरी, साई सिटी बड़ेल, अभयनगर, श्रीराम कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा सीएचसी रामसनेहीघाट, सीएमओ ऑफिस और जिला अस्पताल के कई कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जाटा बरौली क्षेत्र में 38, सूरतगंज क्षेत्र में 21, फतेहपुर में 19, हैदरगढ़ में 18, त्रिवेदीगंज में 10, रामसनेहीघाट में 15, हरख में 11, देवा में 16, बड़ागांव में 17, सिरौलीगौसपुर में सात, दरियाबाद में 15, घुंघटेर में नौ, रामनगर में आठ, सिद्धौर में सात समेत कुल 284 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1315 हो गई है जबकि उपचार के बाद 145 लोगों के स्वस्थ होने का दावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है।
35 हजार लोगों को लगा कोरोना का टीका
जिलाधिकारी की सख्ती के बाद टीकाकरण की स्थिति में कुछ सुधार आया है। बुधवार को जिले में चलाए गए अभियान के तहत 35 हजार 407 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या 466 हैं जिन्हें बूस्टर डोज दी गई। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के 2644 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया।
वहीं 18 प्लस वालों में 7566 को पहली डोज तथा 24731 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 284 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिस पर इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि उपचार के बाद 145 लोग स्वस्थ हुए हैं। लेकिन जिस तरह से मरीज जिले में मिल रहे हैं उससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ