{"_id":"641f4bef6c5569049802ee94","slug":"257-youths-got-employment-in-11-companies-barabanki-news-c-13-1-148864-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 11 कंपनियों में 257 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 11 कंपनियों में 257 युवाओं को मिला रोजगार
Sun, 26 Mar 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा के ऑडिटोरियम में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 11 निजी कंपनियों ने भाग लिया। इसमें 584 रजिस्ट्रेशन हुए और करीब 257 युवाओं को रोजगार दिया गया। सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
इस दौरान जिला उद्योग केंद्र की ओर से वन डिस्ट्रक्टि वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए 25 लोगों को हथकरघा टूल किट भी दी गई। रोजगार मेले में कंपनियों एवं खादी ग्रामोद्योग की ओर से स्टाल लगाए गए। मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य युवाओं को रोजगार देने के लिए कहा।
इस दौरान पीपल ट्री ऑनलाइन, संजीवनी आयुर्वेदिक व श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने ऑल इंडिया के लिए युवाओं का चयन किया। पुखराज हेल्थ केयर, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक, शिव शक्ति व जी फोर एस सिक्योरिटी ने बाराबंकी के लिए चयन किया। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर जैसे शहरों के लिए भी विभिन्न कंपनियों ने 257 युवाओं का चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत ने बताया कि रोजगार मेला बेरोजगारों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। चयन से वंचित युवाओं को जगह उपलब्ध होने पर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इन्हें 10 से 25 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ अमित त्रिपाठी, कमलेश शुक्ला, जीएम डीआईसी शिवानी सिंह, सुनील कुमार, सुग्रीव चंद्रा, रुबी सिंह मौजूद रहे।