फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 people suffering from dengu in Satrikh

सतरिख में 25 लोगों को डेंगू

Mon, 24 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 24 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
25 people suffering from dengu in Satrikh
Dengue - फोटो : Amar ujala
कस्बे के पूर्व चेयरमैन समेत करीब 25 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। परिवारीजन ने मरीजों को उपचार के लिए लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। कस्बे में एक साथ इतने लोगों में डेंगू पाए जाने से हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


कस्बे के पूर्व चेयरमैन रामनरेश वर्मा इनकी पत्नी राजरानी और पुत्री आरती वर्मा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही हैं। चिकित्सकों की सलाह पर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला गढ़ी और पहेतिया निवासी मोहित वर्मा (14), सीमा वर्मा (17), ललित मिश्रा (25), अर्चना मिश्रा (13) अनामिका प्रजापति (37), प्रकाश प्रजापति (40), श्यामा देवी (58), सावित्री देवी (60), हरिओम शुक्ला (30), सुरेश रावत (50), आरती देवी (22), विनय यादव (25), सनो (10), सलाहुद्दीन, बडकन्नू समेत करीब 25 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि ये लोग पिछले तीन-चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। पहले निजी चिकित्सकों से उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में दिखाया गया था।

जहां चिकित्सकों की सलाह पर जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि होने पर लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कस्बे में एक साथ इतने लोगों में डेंगू की लक्षण पाए जाने से हड़कंप मच गया है। लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी है लेकिन अभी तक चिकित्सकों की टीम इन मोहल्लों को नहीं पहुंची है। 

बुखार के नाम पर लूट
मामूली बुखार आने पर भी सीएचसी के चिकित्सक तुरंत खून की जांच लिख देेते हैं। सीएचसी के बगल में एक मेडिकल स्टोर खुला है यहां पर पैथालॉजी संचालित की जा रही है। चिकित्सकों की मिली भगत से चल रही इस पैथालॉजी पर जांच के नाम पर 4 सौ रुपये मरीजों से लिए जाते हैं।


भेजी जा रही डॉक्टरों की टीम
कस्बे के दो मोहल्लों में कुछ लोग बुखार से पीड़ित हैं इसकी सूचना मिली है। जिस पर डॉक्टराें की एक टीम भेजी जा रही है। कई लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने की जानकारी नहीं है क्योंकि काफी संख्या में लोग निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। -डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी सतरिख  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed