फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 new dengue case

डेंगू के 25 नए मरीज मिले

Wed, 02 Nov 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
25 new dengue case
बाराबंकी। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले में 25 नए डेंगू के मरीज पाए गए। जांच में पुष्टि होने के बाद परिजनों ने सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। जिले में अब तक डेंगू से हुई 11 मौतों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हल्का सा बुखार होने पर भी लोग जांच कराने के लिए जिला अस्पताल की पैैैथालॉजी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथालॉजी में मंगलवार को करीब 325 लोगों की जांच की गई। इनमें से 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद सभी को परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। जबकि जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड मरीजों से भरा हुआ है। पैथालॉजी में भी मरीजों की भीड़ दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। लोग हल्का सा बुखार होने पर भी जांच कराने के लिए पैथालॉजी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

निजी पैथालॉजी में डेंगू की जांच महंगी होने के चलते जिला अस्पताल की पैथालॉजी पर लोड बढ़ने लगा है। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जांच कराने वालों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन तीन सौ से साढ़े तीन सौ लोगों की जांच की जा रही है। मौजूदा समय में ज्यादातर मरीजों की जांच में डेंगू, मलेरिया और टायफाइड निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथालॉजी मेें मोबाइल की रोशनी में हुई जांच
सिरौलीगौसपुर। सौ बेड के संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में दिन प्रतिदिन बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यहां पर 400 मरीज देखे गए। इसमें आधे से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के थे। रामनिवास, अबू सहमा, मंतसा, अल्फेज बुखार से पीड़ित पाए गए।

वहीं बिजली कटौती के चलते पैथालॉजी में जांच कराने आए लोगों को काफी दिक्कतें हुई। इस दौरान पैथालॉजी कर्मियों ने मोबाइल की रोशनी में लोगों की जांच और करीब 270 लोगों के सैंपल लिए। इनमें मलेरिया के 22, टाइफाइड के 40 मरीज पाए गए। 30 लोगों की डेंगू की जांच की गई परन्तु किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed