फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 bigha wheat, two shops and four houses in ashes

Barabanki News: 25 बीघा गेहूं, दो दुकानें व चार घर राख

Fri, 07 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 bigha wheat, two shops and four houses in ashes
बाराबंकी। बिजली तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी आग बनी और गेहूं की करीब 25 बीघा फसल तबाह हो गई। सूचना देने के बाद भी दमकल कर्मियों के समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू किया। इसके अलावा दो दुकान व चार घर भी आग की भेंट चढ़ गए। दरियाबाद की ग्राम पंचायत दनापुर क्यामपुर के रामदीनपुरवा गांव निवासी किसान जगमोहन के खेत के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। शुक्रवार दोपहर एक बजे तेज हवा से तार आपस में टकरा गए और इससे निकली चिंगारी जगमोहन के गेहूं के तीन बीघा खेत में जा गिरी जिससे आग लग गई। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले आग ने नेवली गांव निवासी रामलखन के गेहूं के एक बीघा खेत को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन कर्मचारी काफी देर से पहुंचे। ग्रामीणों ने खुद आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल सुधीर वर्मा ने आग से हुुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के सरायमीर निवासी मोहम्मद शरीफ के खेत से निकली एचटी लाइन के तार आपस में टकराने से गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामनरेश के खेत को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीण साहेब लाल, रवि, विनोद, कमला प्रसाद व हरिश्चंद्र ने आग बुझाई। करीब पांच बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना देने के लिए लगातार कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई। राममसनेहीघाट के रेहरिया निवासी राम गोपाल व विजय कुमार के खेत में बिजली के तारों के आपस में टकराने से आग लग गई। इससे गेंहू की करीब छह बीघा फसल जल गई। आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसी क्षेत्र के गड़रियन पुरवा चौराहे पर संदीप कुमार पाल की पान व लोहे की दुकान में व गढ़ी निवासी विपिन कुमार वर्मा के जनसेवा केंद्र में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। जनसेवा केंद्र में रखा लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। दोनों पीड़ितों ने रामसनेहीघाट कोतवाली में शिकायत पत्र देकर दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया। कोतवाल लाल चंद ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सुबेहा के रामपुर गांव में आग लगने से देवदत्त यादव, साहबलाल व बाबादीन के घर में रखा सामान जल गया। हंस रावत की साइकिल, ठेलिया व भूसा जल गया। ग्राम तिलहा के मजरे कुड़वा में आग से भुलान सिंह की छह बीघा व दुखहरन सिंह की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। राजापुर में एचटी लाइन से गिरी चिंगारी में राज बख्श सिंह का डेढ़ बीघा गेहूं जल गया। एसडीएम सुमित आर महाजन ने बताया कि जांच कर क्षतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में सुनील कुमार के घर में आग लग गई जिससे पांच हजार रुपये, राशन, कपड़ा व फर्नीचर समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल गई। तहसीलदार फतेहपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। यदि आवास नहीं मिला है तो जांच कर आवास दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed