फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   2492 students appeared for the scholarship exam

Barabanki News: 2492 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा, 504 गैरहाजिर

Mon, 11 Nov 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
2492 students appeared for the scholarship exam
जीजीआईसी में आयोजित परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी व मौजूद अ​भिभावक।  संवाद
बाराबंकी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर कराई गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बच्चों ने परीक्षा दी। कुल नामांकित 2996 बच्चों के सापेक्ष 2492 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 504 गैरहाजिर रहे। रीजनिंग और गणित के सवालों ने छात्रों को परेशान किया।
विज्ञापन


रविवार सुबह 10 बजे सभी आठ केंद्रों पर तय समय से परीक्षा शुरू कराई गई। इसके लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के भी इंतजाम रहे। दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाना था, हालांकि किसी भी केंद्र पर दिव्यांग परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र के दो भाग रहे। प्रथम भाग में सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण से जुड़े 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इनमें रीजनिंग से लेकर सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल शामिल रहे। द्वितीय भाग में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण पर सवाल किए गए। इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसमें विज्ञान व सामाजिक विषय के 35-35 सवाल एवं गणित के 20 प्रश्न शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। जीआईसी बाराबंकी में 528 में से 442, जीजीआईसी बाराबंकी में 576 में से 488, जीआईसी बरौली जाटा में 384 में से 316, जीजीआईसी सतरिख में 300 में से 245, जीजीआईसी देवा में 300 में से 237, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज में 300 में से 254, जमीलउर रहमान किदवाई गर्ल्स इंटर कॉलेज में 358 में से 308 एवं किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माईलपुर में 250 में से 202 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि रीजनिंग और गणित के सवाल हल करने में थोड़ी दिक्कत आई, बाकी पूरा प्रश्नपत्र संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed