फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   24 new corona case

सीएमओ ऑफिस की महिला कर्मी समेत 24 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 15 Feb 2022 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
24 new corona case
बाराबंकी। कोरोना मरीजों की संख्या भले ही घट रही हो परंतु नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ ऑफिस में कार्यरत एक महिला कर्मी समेत 24 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं जबकि उपचार के बाद 41 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 15 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 1929 लोगों की कोरोना की जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ ऑफिस में कार्यरत एक महिला कर्मी के अलावा बांसभारी, चंदवारा, ब्रहमान जमोली, कांदी तिलोकपुर, केवाड़ी, अगानपुर, तिंदोला, चकबासा, अकबरपुर, फतेहपुर, बड़ागांव, तपेसिपाह, बेरिया, बंजरिया, रतौली कुडवा, नरैनी, मदारपुर, बन्नी रोशनपुर के अलावा हैदरगढ़ में दो, रामसनेहीघाट में एक, जाटा बरौली में दो, देवा में दो, फतेहपुर में दो, बड़ागांव में तीन, सूरतगंज में तीन, रामनगर में पांच, सिद्धौर में एक समेत कुल 24 कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 248 रह गई है। वहीं जिले में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार 15 हजार 295 लोगों को कोरोना का टीका लगाया। इनमें 837 लोगों को बूस्टर, 15 से 18 आयु वर्ग के 4125 तथा 18 प्लस वालों में 4241 को पहली तथा 6092 को दूसरी डोज दी गई। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। इसके बावजूद जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है वह निकट के केंद्र पर जाकर कोविड का टीका अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed