फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   24 crores released for uniforms

Barabanki News: यूनिफॉर्म के लिए 24 करोड़ जारी

Thu, 19 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
24 crores released for uniforms
बाराबंकी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब दो लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में शासन ने यूनिफॉर्म, जूता-मोजा और स्वेटर खरीदने के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन

डायरेक्ट बेनफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत प्रति विद्यार्थी 1200 के हिसाब से यह धनराशि उनके आधार लिंकअप खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए करीब 2.80 लाख बच्चों के खातों का सत्यापन किया जा रहा जारी है।
विज्ञापन

जिले के 2624 परिषदीय विद्यालयों में करीब दो लाख 80 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ था, लेकिन गर्मी की छुट्टियों के कारण स्कूल बंद थे। 16 जून से शिक्षक स्कूल आ रहे हैं और एक जुलाई से बच्चे स्कूल आएंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 जून तक अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित करें कि वह बच्चों के लिए यूनिफॉर्म जरूर खरीदें। खास हिदायत दी गई है कि एक जुलाई से बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर ही स्कूल आएं। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि कक्षा तीन तक की जिन किताबों की कमी थी, वह भी अब आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed