फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एलएलबी की परीक्षा में पकडें गए 39 नकलची

एलएलबी की परीक्षा में पकडें गए 39 नकलची

Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी की परीक्षा में पकडें गए 39 नकलची
बाराबंकी। जिले के पांच केंद्रों पर हो रही एलएलबी की परीक्षा में गुरूवार को विश्वविद्यालय के सचल दल की टीम ने चार परीक्षा केंद्रों से 39 नकलची पकड़े। इसके साथ अब तक सचल दल के हाथ लगे नकलचियों की संख्या 100 पर पहुंच गई। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अब लगने लगा है कि केंद्र व्यवस्थापक नकलचियों को रोकने में फेल हो रही है। यही कारण है कि सचल दल की टीमों को एक साथ भारी संख्या में नकलची मिल रहे है।
विज्ञापन



जिले में सात लॉ कॉलेज के करीब 38 सौ परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने जिले के पांच कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया। मगर, जनेस्मा में परीक्षा के दौरान हंगामा व तोड़फोड़ को लेेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लॉ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाना अब विश्वविद्यालय के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। गुरूवार की परीक्षा में 39 नकलची पकड़े गएए। इसमें सबसे अधिक नकलची 18 नकलची टीआरसी लॉ कॉलेज, 13 सिटी लॉ कॉलेज, छह सांई लॉ कॉलेज व अवध लॉ कॉलेज में तीन नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन


नकल करते पकड़ गए परीक्षार्थियों पर कार्रवाई कर इन्हे परीक्षा से डिबार कर दिया गया। अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के एलएलबी परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर सीके मिश्र ने बताया कि कुलपति प्रो. दीक्षित नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed