फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कांवरियों की बढ़ती आमद, पर व्यवस्थाएं बद से बदतर

कांवरियों की बढ़ती आमद, पर व्यवस्थाएं बद से बदतर

Sat, 10 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कांवरियों की बढ़ती आमद, पर व्यवस्थाएं बद से बदतर
कांवरियों का रेला उमड़ा, व्यवस्थाएं नाकाफी
विज्ञापन

महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा में कांवरियों की आमद लगातार बढ़ रही है। चारों ओर से शिवभक्तों की कतारें महादेवा धाम की ओर बढ़ती चली जा रही हैं। जिस प्रकार नदियां समुद्र की ओर बढ़ती हैं उसी प्रकार भक्तों की भीड़ दयासागर लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए महादेवा धाम उमड़ती चली जा रही है। भीड़ का विहंगम दृश्य महादेवा में देखते ही बन रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इससे कांवरियों को दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

इन दिनों महादेवा में हर तरफ हर हर, बम बम..., बम भोले... गूंज रहा है। ज्यों-ज्यों महाशिवरात्रि करीब आ रही है त्यों-त्यों महादेवा की ओर जाने वाले रास्तों पर शिवभक्तों का रेला बढ़ता जा रहा है। श्री गोरखनाथ लोधेश्वर सेवा समिति उन्नाव से हजारों कांवरिये लगभग 25 वर्ष से मेला आकर 10 से 12 दिन तक भंडारा एवं यज्ञ का संचालन करते थे। मगर इस बार वे महाशिवरात्रि के तीन-चार दिन पहले ही उन्नाव लौट गए। दूरभाष से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण महादेवा परिसर में तमाम दिक्कतें आ रही थीं। शिकायत पर न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने। इसी के चलते तीन-चार दिन पहले ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed