{"_id":"5a09ddd64f1c1bd0408b6714","slug":"21510596054-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार में निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक से लाइसेंसी बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार में निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक से लाइसेंसी बंदूक बरामद
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक से लाइसेंसी बंदूक बरामद
बाराबंकी। नगर पालिका चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने धनबल समेत सारे हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर में एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक के पास से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद किया है। पुलिस ने बंदूक जब्त कर निरस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। शहर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया सोमवार को सट्टी बाजार के पास चुनाव प्रचार मेें लगे एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक सतेंद्र सिंह निवासी गाल्हामऊ थाना सतरिख के पास से एक नाली लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है। कोतवाल ने कहा स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर बंदूक जब्त किया है। कहा चुनाव के दौरान असलहों के प्रदर्शन पर पाबंदी है ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---------------
(संक्षेप)
जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
बाराबंकी। कोतवाली पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गदिया चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि बीते माह जिला बदर किए गए सुभाष सोमवार को नूरपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया है। इस आरोपी के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।