फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रुख,हटाई गई होर्डिंग्स, तोड़े गए अवैध निर्माण

अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रुख,हटाई गई होर्डिंग्स, तोड़े गए अवैध निर्माण

Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रुख,हटाई गई होर्डिंग्स, तोड़े गए अवैध निर्माण

विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर

बाराबंकी। डीएम के सख्त रुख के बाद शहर के साथ कस्बों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। एसडीएम सदर व नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया इस दौरान अवैध निर्माण तोड़े गए। कई होर्डिंग्स हटाई गईं। देवा, बंकी, रामनगर व सतरिख में अभियान चलाकर मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
तहसील प्रशासन व नगर पालिका का संयुक्त दल बुधवार को बुलडोजर लेकर सड़क़ पर निकला। अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी व एसडीएम सदर सुशील प्रताप, सफाई इंस्पेक्टर कमल कुमार सिंह की अगुवाई में पल्हरी चौराहे से रामनगर तिराहे तक अभियान चलाया गया। मार्ग में टीम को देखते ही हडक़ंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकान का सामान हटाने लगे। ठेलेवाले ईओ की गाड़ी देख गलियों में जा छिपे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध निर्माण टिन शेड आदि तोड़ा गया और होर्डिंग्स हटाई गई। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को हद में रहने की चेतावनी दी और कहा कि दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


घनघनाते रहे फोन
नगर पंचायत देवा व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण अभियान रोकने के लिए फोन घनघनाते रहे। अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी। देवा के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर आखिरकार गरज उठा। पक्के व स्थाई निर्माणों को नष्ट कर दिया गया। ईओ राजेश कुमार ने बताया कि मजार शरीफ मार्ग, कौमी एकता द्वार, कुर्सी रोड चौराहा के दुकानदारों को कडी चेतावनी दे दी गई है कि यदि पुन: उन लोगों ने अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में रहा हड़कंप
नगर पंचायत सतरिख में अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता की अगुवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि रोड के किनारे रखी झुग्गी झोपड़ी व गुमटी वालों को स्वेच्छा से हटाने को कहा गया है। दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध निर्माण हटा दिया जाएगा। वहीं बंकी नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मार्ग में रखी गुमटी हटाई गई व टिन शेड को हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा।


दो दिन की दी मोहलत
जैदपुर में ईओ मनोज कुमार गोस्वामी अपनी टीम के साथ थाना चौराहा के पास फैले अतिक्रमण को हटवाने लगे। अचानक पहुंची टीम का आसपास के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने एसडीएम से अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा इसके बाद अतिक्रमण हटाने आई टीम वापस लौट गई। ईओ मनोज गोस्वामी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का आदेश मिला था। दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया है। रामनगर में रामनगर चौराहे से लेकर पुरानी तहसील तक अतिक्रमण हटाया गया। सडक़ तक फैले टिन शेड आदि को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed