फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ...हम अपने दिल में पूरा एक ही हिंदुस्तान रखते हैं

...हम अपने दिल में पूरा एक ही हिंदुस्तान रखते हैं

Tue, 15 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
...हम अपने दिल में पूरा एक ही हिंदुस्तान रखते हैं
...हम अपने दिल में पूरा एक ही हिंदुस्तान रखते हैं
विज्ञापन

- दादा मियां के उर्स के अवसर पर आल इंडिया मुशायरे का आयोजन
जैदपुर (बाराबंकी)। दादा मियां के उर्स के अवसर पर कस्बे के मोहल्ला बड़ापूरा में रविवार रात आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे की सदारत पूर्व चेयरमैन जियाउर्रमान अंसारी तथा निजामत नदीम फारुख ने की।

मुसलमा हैं मियां हम एक ही खुदा पर ईमान रखते हैं, हम अपने दिल में पूरा एक ही हिंदुस्तान रखते हैं, उस्मान मिनाई ने यह कलाम पेश किया तो पांडाल वाह-वाह इरशाद से गूंज उठा। इसके बाद शबा बलरामपूरी ने पढ़ा- हम पर तुम्हारे प्यार ने एहसान कर दिया, निर्धन की जिंदगी को भी धनवान कर दिया, पूछा मेरी सहलियों ने दिल में किस को बसाए हो, हमने तेरे नाम का एलान कर दिया। आसिफ फारूकी ने अपने अंदाज में पढ़ा- वह अगर प्यार से मांगे तो जान हाजिर है, अकड़ कर भीख भी मांगी तो मुंह मोड़ लूंगा। इस के अलावा अशद आजमगढ़ी, रिहान ताबिस, विकास बौखल व अल्ताफ जिया मालेगांव ने भी अपने कलाम पेश किए। इस अवसर पर अली अब्बास, इस्लामुद्दीन, इब्राहिम, वैश, अदनान, आलम चौधरी, बब्लू सहित कमेटी के सदस्य मौजूद थे। पूरी रात श्रोता पंडाल में जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed