फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   21 vehicle seas

21 वाहन सीज, 55 का किया चालान

Thu, 31 Mar 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
21 vehicle seas
बाराबंकी। तमाम सख्ती के बावजूद सड़कों पर अधूरे प्रपत्रों के साथ वाहन दौड़ रहे हैं। बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा सफदरगंज, देवा, माती, फतेहपुर, लोनीकटरा में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 76 वाहनों के प्रपत्र अधूरे मिले। ज्यादा कमियां मिलने पर 21 वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में वाहन बिना रोड टैक्स जमा कराए सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। बकाया टैक्स वसूली को लेकर सख्त परिवहन विभाग ने इसकी अदायगी के लिए धरपकड़ अभियान चला रहा है। इसको लेकर प्रवर्तन दल प्रथम डॉ. सर्वेश गौतम, द्वितीय राहुल श्रीवास्तव व पीटीओ उमाशंकर मिश्रा की अगुवाई में तीन टीमें चेकिंग अभियान में लगी हैं। बुुधवार को चलाए गए अभियान में 76 वाहन अधूरे प्रपत्रों केे साथ पकड़े गए। इसमें ज्यादा कमी पाए जाने पर 21 वाहन सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने सफदरगंज में टीम के साथ चेकिंग की। तीन ट्रकों समेत नौ वाहनों को सीज किया और 22 वाहनों का चालान किया। वहीं पीटीओ उमाशंकर ने देवा, माती और फतेहपुर में चेकिंग की। इस दौरान पांच वाहन सीज कर 15 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम लोनीकटरा में टीम के साथ डटे रहे। इस दौरान सात वाहनों को सीज करते हुए 15 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया जिले में करीब दस हजार व्यवसायिक वाहनों का टैक्स बकाया है। टैक्स वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें तीन प्रवर्तन दल चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed