फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   207 youth got employment.

Barabanki News: 207 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 02 Feb 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
207 youth got employment.
दरियाबाद (बाराबंकी)। रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी मिलने की खुशी तब दोगुनी हो गई जब उन्हें ब्लॉक प्रमुख के हाथों नियुक्ति पत्र मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 448 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।



निजी क्षेत्र की आठ कंपनियों ने साक्षात्कार के जरिए 207 अभ्यर्थियों का चयन किया। ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय ने चयनित अभ्यर्थियों प्रेम कुमार, निमेष शर्मा, गायत्री, अंशु, अंकिता, हेमलता, पिंकी आदि को प्रमाण पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में टीआईएनएस, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक एंड आयुवेर्दिक प्रा. लि., पुखराज हेल्थ केयर आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला सेवा योजन अधिकारी देवव्रत कुमार, एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह, आईटीआई के प्राचार्य अखिलेश वर्मा, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed