{"_id":"5cb4c040bdec22145274bd90","slug":"201555349568-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई के बूथों का डीएम, एसपी ने देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई के बूथों का डीएम, एसपी ने देखा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने सोमवार को एसपी अजय साहनी और एएसपी अशोक कुमार के साथ घाघरा नदी के तराई क्षेत्र में बने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने एसपी, एएसपी और एसडीएम सिरौलीगौसपुर के साथ तराई में बसे मांझारायपुर में बने मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम ने नैपुरा, परसावल, पारा बेहटा आदि मतदेय स्थल भी देखे। इस दौरान नैपुरा में टायलेट नहीं बनाया था जिस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल टायलेट बनाए जाने का आदेश दिया है। इसके अलावा अन्य कई बूथों पर भी खामियां मिलने पर उन्हें दूर करने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी व एसपी ने इस दौरान यहां के लोगों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन भी दिया कि क्षेत्र के लोगों की जो भी दिक्कतें हैं वह तत्काल दूर की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने एसडीएस सिरौलीगौसपुर को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।