फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज भेजेंगे किसान

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज भेजेंगे किसान

Wed, 22 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज भेजेंगे किसान
केरल बाढ़ पीड़ितों को
विज्ञापन

अनाज भेजेंगे किसान
क्रासर
28 अगस्त को डीएम को हैंडओवर करेंगे राशन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में गोकुलनगर स्थित कार्यालय में कई मुद्दों को लेकर बैठक की। बैठक में केरल में आई आपदा से पीड़ित लोगों को अनाज भेजने के लिए किसानों ने सहमति दी। वहीं गरीब कन्याओं की शादी कराने की तैयारियों पर भी चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने किसानों से अपनी रसोई का राशन केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाने को कहा, तो इस पर किसान जारी हो गए। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने क्षेत्र के ग्राम अध्यक्षों की मदद से राशन इकट्ठा कर 28 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय में डंप करने को कहा। किसानों ने चावल, आटा, नमक, सरसों का तेल, दाल, आलू आदि की व्यवस्था बुधवार से करने को कहा है। राशन को केरल तक पहुंचाने के लिए किसानों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है। उन्होंगे बताया कि अगर जरूरत पड़ेगी तो बाढ़ पीड़ितों की जान बचाने के लिए किसान खून भी भेजेंगे। बैठक में रामानंद वर्मा, राधेलाल, सतीश वर्मा रिंकू, रामानंद, गिरीश चंद्र, भगौती प्रसाद, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed