{"_id":"5a1327454f1c1bec538be591","slug":"201511204677-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मुस्तैदी से बरामद हो सका तीर्थ यात्रियों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मुस्तैदी से बरामद हो सका तीर्थ यात्रियों का सामान
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मुस्तैदी से बरामद हो सका तीर्थ यात्रियों का सामान
- लोधेश्वर महादेवा आए यात्रियों का सामान ले उड़ा था ई रिक्शा चालक
रामनगर(बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेवा में दर्शन के लिए आए कानपुर के श्रद्धालुओं का बैग ई रिक्शा चालक ले उड़ा। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए श्रद्धालुओं का सामान बरामद कर उन्हें सौंप दिया है।
कानपुर जिले के लेबर कॉलोनी दादानगर निवासी अंबुज बापजेई अपने परिवार के साथ सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं महादेवा में दर्शन करने आए थे। यहां पर जिस ई रिक्शा से यह पहुंचे थे, उसमें इनका एक बैग रह गया था। बैग में दो मोबाइल फोन, आठ हजार की नकदी व एटीएम कार्ड रखे थे। श्रद्धालु ने जब अपना फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिलने से उसके होश उड़ गए। जिसके बाद इसकी सूचना रामनगर प्रभारी निरीक्षक लालता प्रसाद साहू को दी। जिस पर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ रिक्शा चालक की तलाश शुरू की तो वह रेलवे स्टेशन के समीप मिल गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं का समस्त सामान बरामद कर उन्हें सौंप दिया है। कोतवाल का कहना है कि रिक्शे में सामान रह गया था कि चालक ने उसे चोरी किया था इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।