{"_id":"5a0dd9c94f1c1bd9798bcee8","slug":"201510857161-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही से शोहदों ने किया छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही से शोहदों ने किया छेड़छाड़
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सिपाही से शोहदों ने की छेड़छाड़
- पति के साथ रेलवे स्टेशन सामान लेने गई थी सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पति के साथ रेलवे स्टेशन स्थित दुकान पर सामान लेने गई एक महिला सिपाही के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस छेड़छाड़ की बात से इंकार कर रही है।
जिला पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही बुधवार की रात अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां पर पहले से खड़े कुछ युवकों ने महिला सिपाही को देखकर अश्लील बातें करने के साथ ही अभद्रता व छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इस बीच जब सिपाही के पति ने युवकों को रोका तो सभी ने उसे भिड़ गए व मारपीट पर अमादा होने लगे। जिसके बाद महिला सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। सिविल लाइन चौकी प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि महिला सिपाही के पति व युवकों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसमेें कार्रवाई की जा रही है। कहा, राजा वर्मा नाम के युवक व उसके दो साथियों का नाम आ रहा है अभी तीनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। कहा मामले की जांच की जा रही है यदि छेड़छाड़ की बात सही मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।