फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 nominations for six seats

प्रधान कीे छह सीटों के लिए हुए 20 नामांकन

Tue, 20 Jun 2017 11:09 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Tue, 20 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
20 nominations for six seats
बाराबंकी। नामांकन के दौरान निंदूरा ब्लॉक में सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पंचायत उपचुनाव में मंगवालवार को हुए नामांकन में प्रधान पद पर बीस तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर ग्यारह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। नामांकन को लेकर प्रशासन ने कई जिम्मेदार अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।                         
विज्ञापन


बताते चलें कि पिछले वर्ष हुए प्रधानी चुनाव के बाद जिले के अलग-अलग छह विकास खंडों के एक-एक ग्राम पंचायत में प्रधानों की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद यह सीटें रिक्त हुई थीं। जिसको लेकर यहां उपचुनाव कराए जाने को लेकर लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने इन रिक्त हुई प्रधानी की छह सीटों व क्षेत्र पंचायत सदस्य की तीन सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए 13 जून को अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद आज मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रशासन ने पूर्व से ही संबंधित चुनाव वाले ब्लॉकों में आरओ व एआरओ की तैनाती कर दिशा निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रधान पद की रिक्त छह सीटों पर हुए नामांकन में मृत्यु प्रधान के परिवार से ही कई लोगों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरकर दावेदारी प्रस्तुत की। उधर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह भी नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी लेते रहे।

सिदौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर हुसैन बक्श में प्रधान पद के लिए वैसे तो दो नामांकन पत्र अनीता देवी व महाराजदीन ने अपने पर्चे दाखिल किए थे लेकिन महाराजदीन द्वारा नामांकन पत्र में चालान न होने व निर्धारित समय के अंदर चालान न जमा कर पाने के कारण आरओ ने उनके पर्चे को खारिज कर दिया।

अब इस सीट पर अनीता देवी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इसी प्रकार सूरतगंज ब्लॉक के रिक्त पड़ी ग्राम पंचायत कसौंजा पर प्रधान पद के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें अनिल कुमार, सुशीला देवी, वंशीलाल व जगतलाल शामिल हैं।

जबकि एक मात्र क्षेत्र पंचायत सदस्य की रिक्त पड़ी बैरानामऊ मंझारी द्वितीय की सीट पर एक मात्र नामांकन फूलमता ने किया। जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रधानी की यह सीट प्रधान विद्या प्रसाद की मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी। 

पूरेडलई ब्लॉक के ग्राम पंचायत फत्तेपुर कला की रिक्त हुई प्रधानी की सीट पर तीन लोगों ने नामांकन पत्र भरा। जिनमें संजय कुमार, सरनजीत व अंजनी देवी शामिल हैं। बनीकोडर के ग्राम पंचायत राघवपुर में प्रधानी पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिनमें सत्येंद्र कुमार, राजाराम, अब्दुल सलाम तथा गनेश प्रसाद शामिल हैं। इसी प्रकार हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत आजमपुर भटपुरा में प्रधानी के लिए सबसे ज्यादा पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें छत्रपाल सिंह, शिवमोहन, बजरंग प्रसाद,  मानसिंह व राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं।

वहीं देवा की ग्राम पंचायत बरेठी में प्रधानी की सीट पर भी तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मजे की बात यह है कि इस ग्राम पंचायत के प्रधान रहे गंगाराम यादव की मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने नामांकन पत्र देकर प्रधानी लेने का दावा किया है।

इस सीट पर मृत प्रधान की पत्नी सुनीता देवी, पुत्र मनीष यादव व गांव के रामनाथ पुत्र जगजीवन ने दावेदारी प्रस्तुत की है। वहीं रिक्त पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य की 99 सीटों पर 35 लोगों ने ही नामांकन किया।            

बीडीसी सदस्य के लिए 11 नामांकन : तीन विकास खंडों में रिक्त पड़ी बीडीसी सदस्य की तीन सीटों पर 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सबसे ज्यादा नामांकन पत्र सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुर्दमऊ में आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरकर चुनाव को दिलचस्प कर दिया है।


जबकि सूरतगंज ब्लॉक के बैरानामऊ मंझारी द्वितीय सीट पर फूलमता के एक मात्र नामांकन से यह सीट निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वहीं फतेहपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सीट इसरौली 84 पर दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। जिनमें सरोज कुमारी व नंदकिशोर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed