फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 crow died

20 कौवे मरे, बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

Sat, 09 Jan 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
20 crow died
बाराबंकी। कस्बा बदोसरायं के मुख्य चौराहा के निकट स्थित बाग में पड़े मिले कौवों के शवों को पॉलीथी? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना के बाद जिले में अब बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को सिरौलीगौसपुर तहसील के बदोसरायं में स्थित एक बाग में 20 कौवों की मौत के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। तो वहीं पशुपालन विभाग ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर छह टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों ने कुक्कुट संचालकों को पूरी तरह से सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उधर जिला अस्पताल में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बदोसरायं स्थित एक बाग में 20 कौवों की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया है। सबसे पहले वन क्षेत्राधिकारी सुबोध शुक्ला पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी को दी। जिस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मारकंडेय ने डॉक्टर राहुल दुबे के नेतृत्व में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. वरुण कुमार के साथ पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार, उमेश कुमार को जांच के लिए भेजा। टीम ने बताया कि मृत कौवों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की मानें तो जिले में 20 पोल्ट्री फार्म हैं और यहां पर करीब 39 यूनिटें संचालित हो रही है। कुक्कुट संचालकों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देेश जारी किए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए पूरी तरह से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि वह किसी भी प्रकार के हालात से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें गठित, खोला गया कंट्रोल रूम
पक्षियों की मौत की सूचना के तत्काल बाद कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। जिसका नंबर 9415470745 है। इस पर सभी लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके लिए छह टीमें गठित की गई हैं। जो बर्ड फ्लू से बचाव के लिए कैसे सावधानी बरती जाए, इसके लिए कुक्कुट संचालकों को निर्देश जारी कर रहे हैं। साथ ही चेेतावनी दी गई है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
-डॉ. मारकंडेय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। इसके बाद भी जिला अस्पताल किसी प्रकार के हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यदि इस प्रकार का कोई मरीज पाया जाता है तो उसे भर्ती करने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी के पास एक अलग वार्ड बनाया जाएगा।

-डॉ. एसके सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
शासन से मिले निर्देशों के बाद बर्ड फ्लू को लेकर पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सीएचसी, पीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश देते हुए लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया है। हालांकि जिले में इस तरह का अभी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है फिर भी एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में इसके लिए अलग से एक वार्ड बनाया जाएगा।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed