{"_id":"67815e8626954d89c00a4910","slug":"20-contract-workers-resigned-amid-announcement-of-agitation-against-electricity-privatisation-in-barabanki-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली निजीकरण के विरोध में आंदोलन की घोषणा के बीच अभद्रता, 20 संविदाकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली निजीकरण के विरोध में आंदोलन की घोषणा के बीच अभद्रता, 20 संविदाकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Fri, 10 Jan 2025 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:32 PM IST
सार
बिजली निजीकरण के विरोध में आंदोलन की घोषणा के बीच कर्मी से अभद्रता का मामला सामने आया है। इसको लेकर 20 संविदाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में बिजली निजीकरण समेत अन्य की समस्याओं को लेकर संविदाकर्मी आंदोलन की घोषणा कर चुके हैं। इसी बीच संविदा कर्मियों में शुक्रवार देर शाम तब आक्रोश फैल गया जब एसडीओ द्वारा कथित रूप से कर्मचारी से अभद्रता का मामला आया।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र ज़ैदपुर पर तैनात 20 संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार रात सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया संविदा कर्मियों ने एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज हुसैन को लिखित इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन
जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, वसीक, रोहित, रूपेंद्र सिंह, फिरोज, अनुज कुमार का कहना है कि एसडीओ का व्यवहार असहनीय हो चुका है। कार्रवाई न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
सामूहिक इस्तीफे से उपकेंद्र का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। देर रात मान मनौव्वल का प्रयास चलता रहा। उधर इससे पहले पूरा दिन संगठन की घोषणा के अनुसार संविदा कर्मी आंदोलन की नेता बनाते रहे। कई जगहों पर बैठक की गई।