फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 bigha wheat crop burnt due to fire in two villages

Barabanki News: दो गांवों में आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
20 bigha wheat crop burnt due to fire in two villages
सिरौलीगुंग गांव के समीप गेहूं के खेत में लगी आग से जलती फसल।  संवाद
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी के तलहटी में बसे सिरौलीगुंग और छुरिया गांव के खेतों में बृहस्पतिवार को लगी आग से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सिरौलीगुंग में अग्निशमन दस्ता आग बुझने के बाद पहुंचा।
विज्ञापन


छुरिया गांव निवासी किसान हरिनाथ बृहस्पतिवार को थ्रेशर से फसल की मड़ाई कर रहे थे। बताया जाता है कि बीड़ी पीने के बाद अवशेष वहीं पर छोड़ दिया जिससे निकली चिंगारी से उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उधर, सिरौलीगुंग गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे किसान रामसागर, रमेश सिंह व बचाऊ सिंह की 11 बीघा, हंसराज सिंह की तीन, शुभ सिंह की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू कर आग बुझाई। सूचना के काफी देर बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा। लेखपाल अवधेश शुक्ला व आनंद यादव ने जली फसल का सर्वे किया।


विद्यालय में की गई छुट्टी
खेतों में आग लगने से सिरौलीगुंग प्राथमिक विद्यालय तक हवा के साथ चिंगारियां पहुंचने लगीं। यह देख शिक्षक सतीश कुमार ने विद्यालय में छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed