{"_id":"62e6d787e173057bb67e4775","slug":"1910-patients-were-treated-in-the-arogya-fair-barabanki-news-lko642086654","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 1910 मरीजों का किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में 1910 मरीजों का किया इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में सुबह से शाम चार बजे तक भीड़ जुटी रही। इस दौरान जिले भर में आयोजित मेले में 1910 मरीजों का उपचार किया गया। सात मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुढ़ियामऊ में 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में मरीजों की खून व ब्लड शुगर की जांच हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसराय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फरहत अली की देखरेख में 48 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में चिकित्सक डॉ. जगदीश कुमार की मौजूदगी में 56 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान मेले के नोडल बनाए गए अनूप जायसवाल के अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में 42 मरीजों की जांच की गई। दरियाबाद ब्लॉक के मथुरानगर सीएचसी अंतर्गत आने वाले अलियाबाद, खजुरी, गाजीपुर कोटवाधाम पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अलियाबाद पीएचसी पर डॉ. संजीव वर्मा ने मरीजों का उपचार कर दवाएं दी।ं यहां 20 मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 1910 मरीज पहुंचे। इनमें 717 पुरुष व 792 महिलाएं शामल रहीं। सात मरीजों को रेफर कर दिया गया।