{"_id":"62c1e0f12c070d09780fe330","slug":"1870-treatment-nine-patients-were-referred-barabanki-news-lko638006137","type":"story","status":"publish","title_hn":"1870 का इलाज, नौ मरीज किए गये रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1870 का इलाज, नौ मरीज किए गये रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों की भारी भीड़ जुटी। मेले में आए करीब 1870 मरीजों को उपचार की सुविधा दी गई। सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
मुुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 746 पुरुषों, 807 महिलाओं और 317 बच्चों का इलाज कर मुफ्त दवाएं दी गईं। मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 125 डॉक्टर और 377 कर्मचारियों को लगाया गया था। इस दौरान गंभीर पाए जाने पर जहां नौ मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया वहीं पात्र पाए जाने पर 36 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गये।
पीएचसी टिकैतगंज पर दवा लेने आए राधेश्याम ने बताया कि वह पेट दर्द से कई दिनों से परेशान है। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक ने जांच कराई और दवाएं देते हुए कहा कि तीन दिन की दवा दी जा रही है, इसका नियमित सेवन करना है। किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
विज्ञापन
इसी प्रकार पीएचसी कोटवाधाम में दवा लेने आई कलावती ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवाएं देते हुए कहा कि इसका नियमित सेवन करें। लाभ मिलने पर फिर से आकर दिखाएं। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि पीएचसी पर आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त चिकित्सक और कर्मचारी लगाए गए थे।