फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   185 new corona case found

स्वास्थ्य, बैँक और जेल कर्मी समेत 185 और मिले संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
185 new corona case found
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी, जिला अस्पताल, बैंक और जेल कर्मी समेत 185 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी देवा, जिला अस्पताल, बैंक और जेल में तैनात कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग, प्रीति विहार कॉलोनी, शेरवुड हॉस्टल, शॉलीमार पैराडाइज, बड़ेल, चंद्रा डेंटल कॉलेज, जिला जेल, आवास विकास कॉलोनी, यूको बैंक सिद्धौर, नई बस्ती, धरमनगर बड़ेल, अनौरा कला, नाका सतरिख, सत्यप्रेमी नगर, विजय नगर, निकट शहर कोतवाली, कालू नगर आदि मोहल्लों के 39 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जाटा बरौली क्षेत्र में 29, हरख में 22, सूरतगंज में 13, बड़ागांव में 12, देवा में 11,सिद्धौर में 10, रामनगर में 9, सिरौलीगौसपुर में 8, फतेहपुर, रामसनेहीघाट में 5-5, हैदरगढ़ में 6, त्रिवेदीगंज में 2, टिकैतनगर में 3 समेत कुल 185 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1418 हो गई है जबकि उपचार के बाद 139 लोगों के स्वस्थ होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि ताजा जांच रिपोर्ट के अनुुसार जिले में 185 नए मरीज पाए गए हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए लोगों से अपील की जाती है कि वह बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें और इस दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रही भीड़
जिले में संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। भारी संख्या में लोगों की भीड़ बाजार में जुट रही है जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाजार में जुट रहे लोगों के चेहरे से मास्क पूरी तरह से गायब हैं। दुकानों पर पहुंच रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। यदि यही हालात रहे तो स्थिति और बिगड़ेगी, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

34 हजार को लगाए गए टीके
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 34 हजार 330 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। डीएम की सख्ती के बाद टीकाकरण की स्थिति में काफी हद तक सुधार आया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 380 हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया। इसके अलावा 3586 किशोर-किशोरियों को तथा 18 प्लस वालों में 10 हजार 136 को पहली डोज तथा 20 हजार 228 को दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed