{"_id":"5b902248867a557f685f988a","slug":"181536172616-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी, दस्त व वायरल से दर्जनों ग्रामीण पीड़ित, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी, दस्त व वायरल से दर्जनों ग्रामीण पीड़ित, भर्ती
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्टी, दस्त व वायरल का प्रकोप, कई ग्रामीण भर्ती
- सिरौलीगौसपुर के अलीनगर व निंदूरा ब्लॉक के रामपुर में फैैली बीमारी
फोटो:- 40, 41,42,43,44 पी
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर के मौजा शेखनपुरवा गांव में बरसात और उमस भरी गर्मी के बीच करीब 24 ग्रामीण उल्टी दस्त जैसी संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही। वहीं स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील बना हुआ है।
बारिश के बीच उमस भरी गर्मी के चलते ग्राम पंचायत अलीनगर के मौजा शेखन पुरवा में उल्टी दस्त से रामपाल (50), लक्ष्मी (13), पुष्पा (28), सुमन (12), रिंका (10), राकेश (30), सुमिरन (20), सरोज (12), संवारा (10), शिखा (5), नरेश (50), गुरुदेव (45), मोहिनी (20), शिवानी (13), प्रियंका (10) वर्ष समेत करीब दो दर्जन ग्रामीण संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं। जिन्होंने सीएचसी सिरौलीगौसपुर में इलाज करवाया पर कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित रामपाल व राकेश का कहना है कि अस्पताल में उल्टी दस्त जैसी बीमारियों से निपटने के लिए कोई कारगर इलाज नहीं है। अधिकांश दवाएं बाहर से लाने के लिए मरीजों को पर्चा थमा दिया जाता है। जब लाभ न मिलने की शिकायत की तो जवाब मिला कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही काम चलाया जा रहा है।
बाक्स
उल्टी दस्त से बीमार होने की सूचना मिली है। चिकित्सकों की एक टीम गांव में भेजी गई है। सभी का उपचार कर दवाएं वितरित की जाएंगी।
- डॉ. संतोष सिंह, सीएचसी अधीक्षक सिरौलीगौसपुर।
बाक्स
वायरल की चपेट में आए ग्रामीण
कुर्सी प्रतिनिधि के अनुसार घुंघटेर क्षेत्र के रामपुर में बीते तीन दिन से फैले वायरल के चलते इसकी चपेट में करीब दो दर्जन ग्रामीण आ गए हैं। इनमें ज्योति (16), रामकुमार (32), कमला (50), रामकुमार (55), मयंक (29), सुरेंद्र (38), आयुषी (15), गुरु प्रसाद (50), सविता (17), आशीष (40), नंदिनी (15), दीपशिखा (10), पारुल (25) आकांक्षा (30), चांदनी (25), मयंक (20) आदि सहित करीब दो दर्जन लोग शामिल हैं। जिनका इलाज लखनऊ व आसपास के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक आरपी वर्मा के निर्देशन में पहुंचीं स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर दवा वितरित की और स्वच्छता के साथ रहने व खाने पीने की चीजों पर ध्यान देने की बात कही।