{"_id":"5a35587a4f1c1b6a678c21e6","slug":"181513445498-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला हिस्ट्रीशीटर
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला हिस्ट्रीशीटर
- कोठी थाने का मामला, चोरी के आरोप में पकड़ कर लाई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। चोरी के मामले में पकड़ा गया एक हिस्ट्रीशीटर थाने से हथकड़ी समेत भाग निकला। हालांकि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
कोठी थाना क्षेत्र के सरायमीर गांव में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा था। आरोपी के हथकड़ी लगाकर पुलिस ने उसे लॉकप में रखा था। सूत्रों की माने तो शनिवार की शाम आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही जिस पर थाने का एक होमगार्ड हथकड़ी समेत उसे ले जाने लगा। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश ने होमगार्ड को धक्का दिया और हथकड़ी समेत भाग निकला। पुलिस हिरासत से शातिर अपराधी के भागने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आस पास के इलाके मेें पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई है लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर का कहना है कोठी थाने लाया गया एक हिस्ट्रीशीटर को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है। कहा किसी आरोपी के भागने जैसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा यदि कोई आरोपी कोठी थाने से भागने की बात है तो इस बारे में पता करवाकर कार्रवाई की जाएगी।