फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   वैदिक मंत्रों के बीच हुआ महादेवा महोत्सव का उद्घाटन

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ महादेवा महोत्सव का उद्घाटन

Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
वैदिक मंत्रों के बीच हुआ  महादेवा महोत्सव का उद्घाटन
वैदिक मंत्रों के साथ महादेवा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

- डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन और पूजन-अर्चन
- जयकारों से शिवमय हुआ वातावरण
अमर उजाला ब्यूरो
महादेवा (बाराबंकी)। प्रमुख शैव तीर्थस्थल व लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र लोधेश्वर महादेवा में गुरुवार को विधि-विधान से महादेवा महोत्सव का उद्घाटन हुआ। जिलाधिकारी ने विश्व कल्याण द्वार पर फीटा काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इसी साथ ही महादेवा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। बैंड की धुनों के बीच डीएम मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। निकाय चुनाव के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम दिसंबर में होंगे। उद्घाटन के समय भूतभावन भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही।
गुरुवार की दोपहर दो बजते ही मंदिर पूजन अर्चन के समय स्वस्ति न इंद्रो बुद्धश्रवा:, स्वस्ति ना मुषात्स वेद: ... ऊं यत्र योगेश्वर: कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धर:, तत्र श्री विजयो भूर्ति ध्रव: नीत मम.. व वैदिक मंत्र गूंज उठे। वहीं भगवान शिव के जयकारों से लोधेश्वर महादेवा परिसर गूंज उठा। विश्व कल्याण द्वार पर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के पहुंचते ही मंदिर के पुजारी वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने ओम नम: शिवाय प्रिंटेड अंगवस्त्र भेंट कर नारियल, पुष्प व अक्षत दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसी के साथ लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई। बैंड की धुनों के बीच डीएम महादेवा मंदिर पहुंचे। इस दौरान ओम नम: शिवाय, बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर पहुंच कर जिलाधिकारी ने जल व दुग्ध, दूब, मुध आदि अर्पित किया और विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अवढरदानी भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर विधायक शरद अवस्थी, एसपी अनिल कुमार सिंह, सीडीओ अंजनी कुमार,एडीएम अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूना पड़ा रहा पंडाल
निकाय चुनाव के चलते महादेवा महोत्सव के उद्घाटन के बाद परंपरा के अनुसार कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। चुनाव की व्यस्तता के बीच जिलाधिकारी ने विधिवत पूजा अर्चना की। उद्घाटन की बेला पर काफी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने जयकारे लगाए लेकिन सांस्कृतिक पांडाल सूना पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसबंर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम दिसंबर में होंगे। एसडीएम लव कुमार का कहना है कि कार्यक्रम दिसंबर में होंगे लेकिन कौन से कार्यक्रम कब होंगे इसकी जानकारी नहीं है। अभी तक महादेवा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम की सूची नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed