फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   महादेवा व देवा पर्यटन स्थलों तक बड़ी बसों का होगा संचालन

महादेवा व देवा पर्यटन स्थलों तक बड़ी बसों का होगा संचालन

Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
महादेवा व देवा पर्यटन स्थलों तक बड़ी बसों का होगा संचालन
जल्द शुरू होगा आधुनिक बस अड्डा
विज्ञापन

बाराबंकी। पल्हरी के पास निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टेशन का संचालन शुरू होते ही देवा व महादेवा तक रोडवेज बसें चलेंगी। लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे की तर्ज पर बन रहे इस स्टेशन पर लंबी दूरी की सभी रोडवेज बसों का ठहराव होगा। यात्रियों को एक ही स्थान पर दिल्ली, नेपाल बॉर्डर समेत पड़ोसी जिलों के लिए बसें मिल सकेंगी। बस स्टेशन पर फ्री वाई फाई सुविधा भी देने की तैयारी की जा रही है।
बाराबंकी-फैजाबाद मार्ग पर मेजर पेट्रोल पंप के सामने करीब 10 करोड़ रुपये लागत से बन रहे आधुनिक बस स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। राजकीय निर्माण निगम को 31 जनवरी तक इसे परिवहन निगम को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि, इस बस स्टेशन से फैजाबाद, गोंडा, लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, कानपुर समेत पड़ोसी जिलों के साथ ही दिल्ली व नेपाल बॉर्डर तक की बसें 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगी। बस स्टेशन पर वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, एटीएम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, बाईपास से होकर गुजरने वाली बसों से छुटकारा मिल जाएगा। जबकि शहर के अंदर बने बस स्टेशन से अनुबंधित बसों का ही संचालन होगा।
विज्ञापन

देवा व महादेवा आदि पर्यटक स्थलों पर पूर्व की भांति बड़ी रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो इन रूटों पर यात्रियों की औसत संख्या आरएम कार्यालय द्वारा मांगी गई है। जल्द ही दोनों स्थानों पर सुबह, दोपहर व शाम के लिए बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम एके सिंह ने बताया कि, राजकीय निर्माण निगम को जनवरी 2018 के अंत तक बस स्टेशन हैंडओवर करने को कहा गया है। जो भी कार्य शेष बचा है वह जनवरी तक पूरा होते ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। विभाग की ओर से सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed