{"_id":"6a46c716cad686a4ee0b17d0","slug":"18-month-old-child-dies-after-drowning-in-a-water-filled-tub-barabanki-news-c-315-1-brp1006-172935-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान मजरे रानेपुर गांव में सोमवार को डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रानेपुर निवासी सुभाष चंद्र की डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान दिव्यांशी की चाची चंद्रा पत्नी जगदीश को प्रसव पीड़ा हाेने लगी।
परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी में व्यस्त हो गए। परिवार का ध्यान दूसरी ओर होने के कारण खेलते-खेलते दिव्यांशी पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और उसमें मुंह के बल गिर गई। कुछ देर बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दिव्यांशी पानी से भरे टब में मुंह के बल डूबी मिली। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तत्काल उसे सीएचसी दरियाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरी मासूम ने दुनिया में ली सांस
मासूम की चाची चंद्रा ने अस्पताल में एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। मात्र दो घंटे में परिवार में जहां नवजात के आगमन की खुशी आई, वहीं मासूम दिव्यांशी की मौत ने उस खुशी को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।