{"_id":"5a05f10d4f1c1bce408b5e5b","slug":"171510338829-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा बीतेने के बाद नामांकन को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा बीतेने के बाद नामांकन को लेकर हुआ विवाद
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय सीमा बीतने के बाद नामांकन को लेकर हुआ विवाद
बाराबंकी। नामांकन के अंतिम दिन एक प्रत्याशी द्वारा निर्धारित समय तीन बजे के बाद पहुंचने पर आरओ द्वारा नामांकन पत्र न लिए जाने पर प्रत्याशी व आरओ के बीच विवाद हो गया। एसडीएम नवाबगंज ने मामले को निपटाया तथा प्रत्याशी को बिना नामांकन ही वापस लौटना पड़ा।
शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे एक प्रत्याशी नवाबगंज तहसील में बने नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए विमला अपने पति के साथ नामांकन करने पहुंची। आयोग द्वारा निर्धारित तीन बजे का समय बीत जाने के बाद आरओ ने नामांकन पत्र लेने से मना कर दिया। प्रत्याशी विमला के पति ने आरओ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। मामले को तूल पकड़ता देख इसकी सूचना एडीएम अनिल कुमार सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल एसडीएम नवाबगंज सुशील प्रताप सिंह को मौके पर भेजा। एसडीएम ने प्रत्याशी विमला व उनके पति मोलहे को आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
वर्जन :
तीन बजे के बाद नामांकन स्वीकार करने का प्रत्याशी द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। प्रत्याशी विमला व उनके पति को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया जिसके बाद प्रत्याशी व उनके साथ के लोग मान गए और वापस लौट गए।
विज्ञापन
- सुशील प्रताप सिंह, एसडीएम नवाबगंज