फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   168 educational institutions are not getting certification done, scholarship is in danger

Barabanki News: 168 शिक्षण संस्थान नहीं करा रहे प्रमाणीकरण, छात्रवृत्ति पर संकट

Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
168 educational institutions are not getting certification done, scholarship is in danger
बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पूर्व दशन एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 168 शिक्षण संस्थान ई केवाईसी और आधार आधारित प्रमाणीकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से आदेश भी दिया जा चुका है एवं अंतिम नोटिस भी जारी हो चुकी है। अगर तय समयसारिणी से ईकेवाईसी और बायोमीट्रिक अथेंटिकेशन की कार्रवाई पूरी नहीं होती है तो छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को अपने छात्रवृत्ति पोर्टल पर लॉगिन कर प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी का ई केवाईसी पूर्ण करने के बाद आधार बेस बायोमेट्रिक पहचान की कार्रवाई जिला समाज कल्याण कार्यालय से पूरी करानी है। बावजूद इसके अभी तक पूर्वदशम एवं दशमोत्तर के ज्यादातर विद्यालयों की ओर से छात्रवृत्ति पोर्टल पर न तो ई केवाईसी पूर्ण की गई है और न ही जिला समाज कल्याण विभाग से आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराया गया है। इसको लेकर समाज कल्याण अधिकारी की ओर से नौ दिसंबर को पत्र जारी कर 10 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी कराने जाने के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पूर्व दशम कक्षा नौ व 10 के 87 विद्यालय, इंटरमीडिएट के कक्षा 11-12 के 43 कॉलेज एवं दशमोत्तर के 38 शिक्षण संस्थानों ने अब तक आधार आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा ने बताया कि सभी शैक्षिक संस्थानों को पत्र लिखकर प्रक्रिया से अवगत कराया जा चुका है। ईकेवाईसी न कराने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed