फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   16 kg khoya and 14 kg sweets were destroyed.

Barabanki News: 16 किलो खोवा और 14 किलो मिठाई नष्ट कराई

Mon, 13 Oct 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
16 kg khoya and 14 kg sweets were destroyed.
शहर ​स्थित मंडी में जांच करती एफएसडीए की टीम। स्रोत- विभाग
बाराबंकी। अभियान के तहत रविवार को 16 किलो खोवा और 14 किलाे मिठाई नष्ट कराई गई। इस दौरान आठ नमूने भी भरकर जांच के लिए भेजे गए। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धनोखर खोवा मंडी, तहसील रामनगर के बंजरिया, त्रिलोकपुर स्थित खोवा भट्ठी, कुर्सी, तहसील फतेहपुर स्थित कमलेश डेयरी तथा धनोखर चौराहा स्थित गायत्री स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान खराब गुणवत्ता का 16 किलो खोवा व 14 किलो मिठाई नष्ट कराई। इसके अलावा गायत्री स्वीट्स धनोखर चौराहा से बूंदी लड्डू व बर्फी, कमलेश डेयरी कुर्सी, फतेहपुर दूध, खोआ भट्ठी
विज्ञापन

बंजरिया, त्रिलोकपुर से खोवा और पनीर, धनोखर मंडी में गुड्डू यादव, संतोष और प्रदीप से खोआ का नमूना भरकर जांच को भेजा गया।

इस दौरान तीन कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल कुमार, भगौती प्रसाद, डॉ. अंकिता यादव, पल्लवी तिवारी, अनुराधा व अर्शी फारूकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed