फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1555 patients reached the district hospital

Barabanki News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 1555 मरीज

Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
1555 patients reached the district hospital
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन।  संवाद
बाराबंकी। मौसम का असर जिला अस्पताल में दिख रहा है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीड़ इतनी ज्यादा हो जा रही है कि लोगों को इलाज कराने में पसीना छूट जा रहा है। बृहस्पतिवार को घंटों कतार में लगने के बाद ही इलाज मिल सका।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब 1555 मरीज देखे गए। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के रहे। इसके अलावा पेट दर्द के मरीज भी पहुंचे। उल्टी-दस्त की शिकायत पर इमरान, मालती, गोविंद, रामनरायन और काशी को इमरजेंसी लाया गया जहां इलाज के बाद शाम को हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ओपीडी में भीड़ अधिक होने की वजह से मरीजों को घंटों कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा, तब जाकर नंबर आया। यही हाल औषधि वितरण कक्ष का भी दिखा जहां मरीज कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द के मरीज भी पहुंच रहे हैं। मौसम तेजी से बदल रहा है इसलिए ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed