फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   153 got jobs in the employment fair

Barabanki News: रोजगार मेले में 153 को मिली नौकरी, खिले चेहरे

Thu, 12 Dec 2024 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Dec 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
153 got jobs in the employment fair
नियु​क्ति पत्र वितरित करते एमएलसी अवनीश कुमार पटेल।संवाद
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र महुआमऊ में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय की भागीदारी भी रही। आईटीआई व बारहवीं उत्तीर्ण 386 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 153 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। प्रति माह सात हजार से 16 हजार रुपये वेतन तक के नियुक्तिपत्र हाथ में आने से बेरोजगारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कहा कि कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक मुद्रा लोन स्कीम के अंतर्गत 20 लाख तक लोन बैंक से लेकर खुद का व्यापार कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य आशुतोष कुमार ने चयनित युवाओं को मेहनत एवं लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत ने बताया कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करने के लिए प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed