{"_id":"5c436d8dbdec2273a2562651","slug":"151547922829-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए टीम ने मसौली थाने का देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए टीम ने मसौली थाने का देखा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए टीम ने मसौली थाने का देखा हाल
बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए मसौली थाने का चयन होने के बाद शनिवार को टीम ने थाने का जायजा लेकर 24 बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए।
मानकीकरण के अंतर्राष्ट्रीय संगठन आईएसओ ने बाराबंकी जिले के मसौली थाने को अपने मानकों पर परखा है। आईएसओ की टीम ने शनिवार को मसौली थाना पहुंचकर यहां की कार्यप्रणाली, अपराधों के पंजीकरण, समयबद्ध विवेचना और आगंतुकों व वादियों के साथ व्यवहार, अभिलेखों के रखरखाव, अपराधों की रोकथाम सहित अन्य बिंदुओं को जांचा परखा।
इसके बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को 24 बिंदुओं पर तैयारी करने के निर्देश दिए। आईएसओ चयन के लिए आए टीम के अधिकारी आरडी गौतम ने थाने के गेट व कार्यालय को बेहतर बताते हुए पार्किंग व्यवस्था सही कराने के साथ ही पुलिस पार्किंग स्थल अलग बनाने को कहा।
विज्ञापन
इसके अलावा साफ-सफाई पर जोर देते हुए थाना परिसर में डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिये। थाना भवन में बिजली के तारों को सही कराने को कहा। बाथरूम में तौलिया स्टैंड के साथ ही डेटॉल साबुन रखने को कहा।
इस मौके पर सीओ रामनगर पवन गौतम, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाम मसूद, उपनिरीक्षक राजकुमार, विजय सिंह राठौर, विमला पाल, ज्योति वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।