{"_id":"5c421aebbdec22077e435539","slug":"151547836139-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम अरूवा में तैनात लेखपाल द्वारा आय प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के लिए एक हजार रिश्वत लिए जाने की वीडियो वायरल होने के बाद उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार की रिपोर्ट पर लेखपाल को निलंबित कर दिया। लेखपाल के निलंबन से तहसील प्रशासन में हडकंप मच गया है।
तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम अरूवा में तैनात लेखपाल शिव प्रसाद वर्मा द्वारा ग्राम खेवराजपुर निवासी जयनारायन सिंह की वृद्धावस्था पेंशन में आय प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के लिए उनके पुत्र संजय सिंह से एक हजार रुपये रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के पुष्टि के लिए संजय सिंह द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष वीडियो की सीडी प्रस्तुत कर साथ मे लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
लेखपाल के रिश्वतखोरी की वीडियो वायरल होने व संजय सिंह की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट ने तहसीलदार पंकज दीक्षित को प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। शुक्रवार को तहसीलदार की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी लव कुमार सिंह ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट में रिश्वत लेने का मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।