{"_id":"5b7c5e4c42c792466049a4ad","slug":"151534877260-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान को डीएलएड छात्रों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान को डीएलएड छात्रों ने निकाली रैली
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के तहत छात्रों ने निकाली रैली
फोटो-32
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गंदगी से होने वाली बीमारियों से सतर्क रहने के लिए डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को जागरुक किया। छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं को घर की सफाई और लोगों से अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए नियमित सफाई करने की अपील की। खुले में शौच न जाने व कूड़ा कूड़ेदान में डालने के फायदों से भी अवगत कराया।
बड़ेल स्थित श्यामा देवी कॉलेज से मंगलवार को प्रधानाध्यापक एसके सिंह ने स्वच्छता अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली को रवाना किया। रैली का नेतृत्व करते हुए कंट्रोलर प्रवीन द्विवेदी ने मुनेश्वर बिहार कॉलोनी, लक्षमनपुरी व दशहराबाग मोहल्ला होते हुए वापस कॉलेज पहुंची। रैली में विकास वर्मा, शशि, फजल, अभिनव, मांशी, निधी, अर्पणा, आफरीन समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही। छात्रों ने मोहल्ले की गलियों में मिलने वाली महिलाओं से बच्चों को सफाई का पाठ पढ़ाने व छात्रों ने लोगों को अपने आस पास के जलभराव को हटाने, शौचालय व कूड़ेदान के प्रयोग करने के प्रति जागरुक किया। छात्रों ने शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की अपील करते हुए स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।