फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 new case

कोरोना के केस बढ़े, 15 और मिले पॉजिटिव

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
15 new case
बाराबंकी। कोरोना के लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 15 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही आननफानन में चिकित्सकों की टीम मौके पर भेज संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 15 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सूरतगंज के शेखपुर और निकट रेलवे स्टेशन के पास दो-दो, दरियाबाद के महाबरपुरवा, बंकी के माती मुरादाबाद, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर के पूरेजुगराज, रामनगर, परशुरामपुर, पल्हरी, चक बडागांव, कमरखा, मथुरानगर, ओबरी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। जिले में एक साथ 15 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। क्योंकि मार्च में एक साथ इतने ज्यादा केस पहली बार मिले हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद पहुंची चिकित्सकों की टीम ने सभी को होम आइसोलेशन में रखा है। इसके साथ ही इन इलाकों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग की जा रही है। जिससे की संक्रमण के फैलाव पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और बाजार में दिन ब दिन लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने 15 और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed