{"_id":"58cd79e74f1c1b295a32bf78","slug":"15-houses-burnt-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जले 15 आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जले 15 आशियाने
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के छब्बा शुकुलपुरवा गांव में आग लगने के बाद जला घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा के चलते एक गांव में लगी आग की चपेट में आने से 15 घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में करीब बीस लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। अग्निकांड में जहां दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई वहीं एक युवती भी झुलसी है।
घटना के बाद तहसील प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा लेकर पीड़ितों को आर्थिक मदद देने की बात कही है। आग लगने की घटना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंचने से यहां ज्यादा नुकसान हुआ है।
थाना सफ दरगंज क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित ग्राम छब्बाशुकुल पुरवा गांव में शनिवार की दोपहर यहां के निवासी रामफेर के छप्पर में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय गांव के अधिकांश लोग खेतों में थे। इसलिए आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते 15 घर आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
जिनके घर जले है उनमें मनीराम, प्रसादी, शत्रोहन, वीरेन्द्र, भारत, पप्पू, रमेंश, प्रताप, कल्लू, मंगल, मोलहे, माता प्रसाद नन्द किशोर शामिल है। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में करीब 20 लाख का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
जानकारी पर जैदपुर विधायक उपेन्द्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सफदरगंज थानाध्यक्ष, एके सरोज, एसडीएम सुनील कुमार ने पीड़ितों को हुए नुकसान का आंकलन करवाकर नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
कैसे होगा बिटिया का विवाह
आग लगने से गांव के प्रसादी का घर भी खाक हो गया। प्रसादी की बेटी रचना का विवाह अगले माह में होना है। जिसके चलते घर पर विवाह से संबधित सामान जुटाया जा रहा था परंतु इस आग ने सारी व्यवस्था चौपट कर दी। यही नहीं इनके दो मवेशी भी जलकर मर गए। वहीं मंगल की पुत्री रेखा भी आग की चपेट में आने से झुलसी है।