{"_id":"46e983e3c52dfdc35cd8ce3f44fc8407","slug":"15-exam-centers-will-be-in-the-sensitive-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील सूची में आएंगे 15 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील सूची में आएंगे 15 परीक्षा केंद्र
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज पांच दिन ही शेष हैं। विभाग ने नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी जोरों पर है। अभी तक सात अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा 15 संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची एसपी को भी भेजी गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की शुचिता में खलल डालने वाले संभावित कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है। इन कॉलेजों को दो श्रेणियों अतिसंवेदनशील व संवदेनशील में रखा जाएगा। अति संवेदनशील केंद्रों की सूची फाइनल हो चुकी है। इसमें इस सूची में महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज फतेहपुर, वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज सत्यप्रेमी नगर, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, किसनलाल महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज डिघांवा, आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन भिटरिया व श्रीलालदास स्मारक इंटर कॉलेज पुरे कुटी गाजीपुर शामिल हैं।
पिछले साल भी ये कॉलेज अति संवेदनशील केंद्रों में शामिल रहे जिसका नतीजा रहा है कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में इन कॉलेजों के छात्रों के नाम शामिल होने के लाले पड़ गए थे। जिससे इन विद्यालयों मायूसी भी दिखी। विभाग अब संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार करने में लगा हुआ है।