{"_id":"56ec45af4f1c1b215b8b4771","slug":"15-block-chiefs-take-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों में एसडीएम द्वारा इसके अलावा शेष बचे ब्लॉकों में जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई और इसके बाद सभी ब्लॉकों में बैठक का आयोजन किया गया।
देवा में ब्लॉक प्रमुख नीतू सिंह को जिला गन्ना अधिकारी हेमेन्द्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। हरख ब्लॉक प्रमुख जकीरुल निशां को जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. एलएस यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार बंकी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख माया देवी को एसडीएम सदर नीलम यादव ने सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव की मौजूदगी में शपथ दिलाई। मसौली ब्लॉक प्रमुख यासिर आराफात को महाप्रबंधक दुग्ध संघ राजीव मिश्रा ने शपथ दिलाई। वहीं फतेहपुर में एसडीएम सुनील कुमार ने ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
वहीं निंदूरा में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर गुप्ता को जिला कृषि अधिकारी रामकुमार ने शपथ दिलाई। सूरतंगज में ब्लॉक प्रमुख लैला को वनाधिकारी अरुण कुमार ने शपथ दिलाई। वहीं रामनगर एसडीएम आशुतोष दुबे ने कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख जगदीश धीमान को शपथ दिलाई। एसडीएम गरिमा स्वरूप ने सिरौलीगौसपुर ब्लॉक प्रमुख रामादेवी को शपथ दिलाई।
बसपा के दीपक सिंह का पूरेडलई ब्लॉक से निर्विरोध निर्वाचन हुआ था इन्हें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लक्ष्मीकांत नाग ने शपथ दिलाई। बनीकोडर ब्लॉक में एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने रुचि वर्मा को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। वहीं दरियाबाद में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ चमन सिंह को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने शपथ दिलाई। एसडीएम हैदरगढ़ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने ब्लॉक प्रमुख इंदू सिंह को शपथ दिलाई। त्रिवेदीगंज में बीडीओ पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख गोमती यादव को शपथ दिलाई।
सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार को भूमि संरक्षण अधिकारी हरिशंकर भार्गव ने शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई और ब्लॉकों पर बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर धीरेन्द्र वर्मा, करुणेश द्विवेदी, अफसर अली, मुख्तार अहमद शाह, सिराज अहमद, चौधरी हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।