{"_id":"61dddac8b3f1e30af75a7b0c","slug":"144-new-corona-case-barabanki-news-lko613048978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हुआ संक्रमण, 144 और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हुआ संक्रमण, 144 और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना बेकाबू हो चला है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी के कई कर्मियों समेत 144 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पाए गए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 434 हो गई है। जबकि उपचार के बाद एक मरीज स्वस्थ हुआ है।
जिले में कोरोना संक्रमण बहुत तेज गति से फैल रहा है। कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 144 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय, सीएचसी सतरिख, बड़ागांव और कोठी के कई और कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। संक्रमण निर्वाचन कार्यालय तक भी पहुंच गया है और जांच में एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है।
इनमें सबसे ज्यादा 69 मरीज शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पाए गए हैं। शहर के जिन मोहल्लों में मरीज पाए गए हैं उनमें लखपेड़ाबाग, लक्ष्मी नगर, पल्हरी चौराहा, विजय नगर, हजाराबाग, निकट मयूर बिहार कॉलोनी, सिविल लाइन, नाका पैसार, पंचशील कॉलोनी, शुगर मिल, बड़ेल, मुंशीगंज, आजाद नगर, सत्यप्रेमी नगर के कई लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जाटा बरौली क्षेत्र में 19, देवा में 10, रामनगर में सात, त्रिवेदीगंज में तीन, हैदरगढ़ में दो, रामसेनहीघाट में तीन, टिकैतनगर में एक, हरख में तीन, फतेहपुर में चार, बडागांव में नौ, सिरौलीगौसपुर में चार, दरियाबाद में चार, सूरतगंज में दो और सिद्धौर क्षेत्र में एक इस तरह से कुल 144 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में भले ही मरीज तेजी से बढ़ रहे हो लेकिन कोविड नियमों का पालन होता कहीं पर दिखाई नहीं दे रहा है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार शाम आई जांच रिपोर्ट में करीब 144 और कोरोना के मरीज पाए गए हैं। लोगों से अपील की जाती है कि वह घरों में रहें और सुरक्षित रहें तथा कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
जिला अस्पताल में हुए सैनिटाइजेशन
जिला अस्पताल के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिसर का सैनिटाइजेशन किया। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोविड नियमों के तहत चिकित्सकों द्वारा देख दवाएं दी गई।