{"_id":"5b9176ad867a557f17444c3d","slug":"141536259757-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से आठ अक्टूबर तक चलेगा गांधी सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से आठ अक्टूबर तक चलेगा गांधी सप्ताह
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अक्टूबर तक चलेगा गांधी सप्ताह
- अलग-अलग तिथियों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की शुरूआत अक्टूबर माह में गांधी सप्ताह से होगी। जिसके तहत पहली अक्टूबर से शुरू हो रहा गांधी सप्ताह का समापन आठ अक्टूबर को बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे। यह जानकारी गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में आयोजित तैयारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने दी।
श्री शर्मा बताया कि 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी की शुरूआत हो रही है। इस मौके पर पहली अक्टूबर को कुरौली स्थित एमआरएलबी स्कूल में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को पहले चरण में प्रात: 8 बजे गांधी भवन में भजन, प्रार्थना सभा एवं संगोष्ठी होगी। जबकि दूसरे चरण में शाम 7 बजे से नगर पालिका में समरसता सहभोज, सामाजिक सरोकार से जुड़ी प्रतिभाओं को सामाजिक सहभागिता सम्मान, गांधी दर्शन पर परिचर्चा एवं 40वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। 3 अक्टूबर को हॉकी व फुटबाल टूर्नामेंट, 5 को गांधी के व्यक्तित्व पर विचार संगोष्ठी, 6 अक्टूबर को बुनकरों में स्वदेशी जागरूकता का शिविर, 7 अक्टूबर को गांधी भवन में भारतीय संविधान और महात्मा गांधी पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जबकि अंतिम दिन 8 अक्टूबर को गांधी सप्ताह का समापन गांधी भवन में होगा।