{"_id":"5a3aace64f1c1b87698c2d32","slug":"141513794790-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टैंपों में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने टैंपों में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
देवा (बाराबंकी)। विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टैंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैंपो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
देवा कुर्सी रोड पर ग्राम कोना गांव मोड़ के निकट देवा की ओर से जा रहे एक टैंपो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैंपो चालक रिंकू व मुकेश निवासी बख्शी का तालाब गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों से पाकर मौके पर पहुंचे मित्तई चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने घायलों को सीएचसी देवा भेजा।
जहां पर प्राथमिक उपचार के साथ ही उन की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक रिंकू की मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरे घायल मुकेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त टैंपो को कब्जे में लेकर फरार ट्रक व उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।