{"_id":"59f770754f1c1bf2538b9aaa","slug":"141509388405-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती को मारपीट बता रही पुलिस, लूट की वारदात में भी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती को मारपीट बता रही पुलिस, लूट की वारदात में भी खाली हाथ
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती को मारपीट बता रही पुलिस
उधौली, जैदपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में कुटिया में हुई डकैती की वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस अब इस घटना को जमीन विवाद में मारपीट मामला बता रही है। वहीं जैदपुर इलाके में हुई लूट में भी पुलिस खाली हाथ है।
थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम उधौली में बृहस्पतिवार की रात बाबा गंगादास की में डकैती की वारदात हुई थी। यहां डकैतों ने धावा बोला था और हजारों कीमत का सामान उठाने के साथ ही मारपीट भी की थी। डकैती के मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अभी हवा में तीर चला रही है। इस घटना के बाद से कुटी में ताला लटक रहा है, जबकि बाबा राम लखन व उनके पुत्र राम विलास का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घटना के पीछे जमीन व अन्य विवाद सामने आ रहे हैं। कहा कि पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग इनामीपुर पुलिया के पास 12 अक्तूबर को एक कंपनी के सेल्समैन से एक लाख रुपये लूटने की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार सिंह ने इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी का तबादला कर नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर लूट की घटना का खुलासा करने के लिए कहा था। किन्तु 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सबूत हाथ नहीं लग सके। थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि लूट के खुलासे का प्रयास जारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।