फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अटल जी की योजनाओं को विपक्षियों ने किया रोकने का प्रयास

अटल जी की योजनाओं को विपक्षियों ने किया रोकने का प्रयास

Tue, 19 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अटल जी की योजनाओं को विपक्षियों ने किया रोकने का प्रयास
दो हजार किसानों को मिले ऋणमाफी प्रमाणपत्र
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। केंद्र में जब पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तो किसानों के हित की बात सोची गई। किसान क्रेडिट कार्ड, गरीबों के लिए राशन व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित दर्जनों योजनाएं शुरू की गईं मगर दूसरी पार्टियों के सत्ता में आते ही इन योजनाओं को रोकने का प्रयास किया। जबकि मोदी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए रोज नई योजना बना रही है। ये बातें फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को सिरौलीगौसपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित ऋणमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यकम में रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि, गांव में बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय बनवाने का काम चल रहा है। इसमें कोई भी लेनदेन की बात करे तो तुरंत शिकायत करें। विधायक ने कहा कि, वे स्वयं ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि, गरीबों को न्याय दिलाना, उन्हें राशन व अन्य सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि, कोटवाधाम से कोटवा सड़क तक सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। सांसद लल्लू सिंह ने बांध पक्का बनवाने के लिए केंद्र सरकार से बजट दिलाने की बात कही। सांसद व दोनों विधायकों ने किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी बताईं। कार्यक्रम में क्षेत्र के दो हजार किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार, संतोष पांडेय, जगदीश गुप्ता, कमलाकांत द्विवेदी, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed