फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11पंचायतों वाले सचिव का तबादला, विकास ठप

11पंचायतों वाले सचिव का तबादला, विकास ठप

Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
11पंचायतों वाले सचिव का तबादला, विकास ठप
11 पंचायतों वाले सचिव का
विज्ञापन

तबादला, विकास कार्य ठप

क्रासर-

- एक सप्ताह से रिक्त पंचायतों में नहीं हो रहे काम


अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर(बाराबंकी)। ग्राम विकास अधिकारी के प्रमोशन के बाद एक सप्ताह से 11 ग्राम पंचायतें एक साथ खाली हो गई हैं। इसके बाद से ग्राम पंचायतों में होना वाला विकास कार्य ठप हो गया है। अभी तक ब्लॉक द्वारा रिक्त हुई पंचायतों में किसी दूसरे सचिव की तैनाती नहीं की गई है। जबकि एक सचिव को मानक विपरीत पंचायतों के आवंटन पर सवाल भी उठ रहा।
विकास खंड हरख की ग्यारह ग्राम पंचायतों का एक साथ चार्ज अरुण कुमार को दिया गया था। दो माह पूर्व ही ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार को इतनी ज्यादा पंचायतों का भार दिए जाने के बाद ही उनका प्रमोशन एडीओ एसआईबी में हो गया। जिसके बाद वह जिला मुख्यालय चले गए। प्रोन्नति के बाद रिक्त हुई ग्यारह पंचायतों में आज तक किसी अन्य सचिव की तैनात न किए जाने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। रिक्त हुई पंचायतों में दौलतपुर, पंडरा, पंडरी, डेहवा, मंगरवल, चंदौली, बोजा, मसरसेपुर आदि गांव शामिल हैं। बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या लगभग सभी गांव में बनी हुई है। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती नही होने से गांव में कई समस्याएं सामने खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

बाक्स
आखिर क्यों दी जाती है इतनी पंचायतें
किसी के पास दो या तीन तो किसी के पास एक दर्जन ग्राम पंचायतें। केंद्र में रहती हैं ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को आवंटित किए जाने वाले ग्राम पंचायतों की। मानक को दरकिनार कर अधिकारियों के चेहते सचिवों को इनती भारी संख्या में एक साथ पंचायतें आवंटित कर दी जाती है। संबंधित के तबादले के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार का प्रमोशन हो जाने के बाद उनका तबादला हो गया है। इसलिए हरख ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतें एक साथ खाली हो गई। बहुत जल्द दो ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती हरख ब्लॉक के लिए हुई है। उनके आने के बाद ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
नरेंद्र श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत हरख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed